बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 हुई, करीब 70 लाख आबादी प्रभावित
Please Donate to Help People for
Bihar floods: 69.81 lakh people in 13 districts affected
neteller ac - ak.amit09@gmail.com
पटना: नेपाल
और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड)
से राज्य में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ से 13 जिलों की 69.41
लाख आबादी प्रभावित हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़
ग्रस्त दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और
अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
बिहार में बाढ़ का कहर
- आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि प्रदेश के 13 जिले - किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल एवं मधेपुरा बाढ़ से प्रभावित हैं.
- बाढ़ के कारण अररिया में सबसे अधिक 20 लोगों की मौत हुई है. पश्चिमी चंपारण में 9, किशनगंज में 8, सीतामढ़ी में 5, मधेपुरा में 4, पूर्वी चंपारण, दरभंगा एवं मधुबनी में 3-3 और शिवहर में एक व्यक्ति की मौत हुई है.
- बाढ़ के कारण इन 13 जिलों के 98 प्रखंड और 1070 पंचायत प्रभावित हुए हैं.कुल 69.41 लाख आबादी प्रभावित हुई है.
- बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. अब तक 2,48,140 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. 343 राहत शिविरों में 93,149 लोग शरण लिए हुए हैं.
- बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 टीम जिसमें 949 जवान एवं 100 नौका, एसडीआरएफ की 15 टीम जिसमें 421 जवान और 82 नौका, सेना की चार टुकड़ियों के कुल 300 जवान को 40 नौकाओं के साथ हैं.
- सेना की तीन अतिरिक्त टुकड़ियां जो कि सोमवार रात पटना पहुंची थी, उन्हें सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं पूर्वी चंपारण जिले में राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है.
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार के आला अफसरों के द्वारा भी मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया.
- इनके द्वारा हवाई सर्वेक्षण के आधार पर स्थिति का आकलन करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.
- वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पूर्णिया हवाई अड्डे से प्रभावित क्षेत्र में खाद्य सामग्री बांटी जा रही है.
- पश्चिम चंपारण क्षेत्र के अत्यधिक प्रभावित क्षेत्र में खाद्य सामग्री बांटने करने के लिए एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर मंगाया गया है.

Comments
Post a Comment